mulayam also called the convention, Ram Gopal Yadav removed again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुलायम ने भी बुलाया अधिवेशन, रामगोपाल यादव को फिर निकाला

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 4:08 PM (IST)
मुलायम ने भी बुलाया अधिवेशन, रामगोपाल यादव को फिर निकाला
लखनऊ।मुलायम सिंह यादव ने रविवार के अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए इसमें लिए फैसले को रद्द कर दिया। मुलायम ने अब लखनऊ के उसी जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 जनवरी को पार्टी अधिवेशन बुलाया है। इसके साथ ही उन्होंने रामगोपाल यादव को छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें अपमानित कर बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहते हैं और उन्हीं लोगों ने पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था। मुलायम ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अखिलेश यादव की रविवार को हुई सभा को असंवैधानिक थी।राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने सहित कई फैसले लिए जाने पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने हैरानी जताई है। उन्होंने अपने आवास, पांच विक्रमादित्य मार्ग पर कहा कि समाजवादी पार्टी मेरी है, इसे मैंने बनाया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए चौंकाने वाला है कि अखिलेश व रामगोपाल ने इतने बड़े फैसले किए।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement