Advertisement
प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना से अधिक से अधिक लोग जुड़े- आहूजा

बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने वैब कास्टिंग के माध्यम से श्रमिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के इस अभियान के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में दस करोड़ लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक 48 लाख लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं और मार्च 2020 तक एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए अगले छह वर्षों में 3 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। 2019-20 तक 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र में आवेदन करता है तो उसे 55 रुपए प्रतिमाह देने पडेंगे। इतना ही पैसा सरकार भी उसकी स्कीम में डालेगी। यदि कोई व्यक्ति 29 वर्ष की आयु में जुड़ता है तो उसे हर माह 100 रुपए 60 वर्ष की उम्र तक जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि इस पेंशन योजना का लाभ इतना है कि 60 वर्ष की आयु के बाद 30 वर्ष का अंशदान जोकि 36 हजार रुपए पड़ता है, वह एक वर्ष में लाभार्थी का प्राप्त हो जाएगा।
इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त नवीन शर्मा ने विस्तार से इस योजना के बारे में बताया। बैठक में रेहड़ी फड़ी, पोल्ट्री फार्म, ईंट भट्टों और लघु व्यापारी संघों के सदस्य भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


