Advertisement
एमएसएमई विकास मूलक है इसे मजबूत करने की आवश्यकता है - नारायण राणे

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय संस्थानों, विकास और आधुनिकीकरण के लिए प्रौद्योगिकी सहायता, निर्यात बाजारों तक पहुंच, बुनियादी ढांचे की सुविधा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सुविधा और कार्यबल के कल्याण के लिए एक निर्विवाद क्रेडिट प्रवाह प्राप्त होता रहें। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "भारत, उद्यमिता, स्टार्ट-अप, नवाचार और एमएसएमई पर ध्यान केंद्रित कर रही है।कोविड महामारी में भी एमएसएमई ने देश के आर्थिक विकास की गति को कम नही होने दिया जोकि इसकी प्रासंगिकता की गवाही है । उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में वृद्धि से यह स्पष्ट है कि देश में कई तरीकों से इस दिशा में काम हो रहा है। इसके पीछे जो प्राथमिक कारण है , वे मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक नीति में प्रगतिशील परिवर्तन करना है।
इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) के महानिदेशक डॉ सुनील शुक्ला ने कहा कि ईडीआईआई क्लस्टर विकास, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, अनुसंधान और नीति वकालत के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और परियोजनाओं पर एमएसएमई मंत्रालय से निकटता से जुड़ा हुआ है। हम रणनीतियों के साथ एमएसएमई क्षेत्र में अधिक विस्तार की उम्मीद करते हैं।
दो दिन के शिखर सम्मेलन के दौरान, विशेषज्ञ एमएसएमई के विकास और वृद्धि,अनुकूल नीतियों की भूमिका और एमएसएमई में गैर-वित्तीय व्यापार विकास सेवाओं में एमएसएमई क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे और प्रतिस्पर्धात्मकता युग में कैसे एमएसएमई स्थिरता प्राप्त करने की कसौटियों पर खरा उतर कर काम कर सकता है आदि विषयों पर गहन विचार विमर्श करेंगे। एमएसएमई की विशेष पैनल चर्चा एमएसएमई,प्रतिस्पर्धात्मकता,प्रौद्योगिकी और नवाचार के अंतर्राष्ट्रीयकरण, एमएसएमई के डिजिटल परिवर्तन, उद्यमिता पारिस्थितिक तंत्र के डिजिटल परिवर्तन और एमएसएमई क्षेत्र में वंचित समुदायों के लिए उभरते अवसरों पर भी चर्चा की जायेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


