MP Surendra Singh Nagar spoke on Note ban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटेबंदी पर बोले राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 2:40 PM (IST)
नोटेबंदी पर बोले राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर
अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने ख़ास ख़बर से बातचीत में कहा मोदी सरकार का ₹500 व ₹1000 के नोटो को बैन करने का क़दम बिना किसी तैयारी व जल्दबाज़ी में लिया गया है। मोदी सरकार ने ना तो गाँव के लोगों के बारे में सोचा ना ही बुज़ुर्ग लोगों के बारे में।
पूरे देश में सिर्फ़ 2.5 करोड़ लोग प्लास्टिक मनी व डेबिट और क्रेडिट कॉर्ड इस्तेमाल करते है। मोदी सरकार ने सिर्फ़ इन 2.5 करोड़ लोगों को ध्यान रखते हुए यह फ़ैसला लिया है। बाक़ी देश की जनता पूरी तरह बेहाल है।
किसानो के मुद्दे पर सांसद सुरेन्द्र नगर ने कहा की इस नोटबंदी से किसान बीज नहीं ख़रीद पा रहा है, इसकी वजह से भविष्य में पूरे देश में अनाज की कमी होगी और महंगई बड़ेगी।

जहाँ तक बात नए 2000 रुपये के नोट की है तो सांसद सुरेन्द्र नगर ने कहा की इस नोट से करप्शन बढ़ेगा, थोड़ा समय ज़रूर लग सकता है। पुलिस ने एसे कई लोगों को पकड़ा है जो की कमीशन लेके नोट बदलते पाए गए है।


यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement