मध्यप्रदेश में दूसरा व्यापमं बनता जा रहा है हनीट्रैप सेक्स कांड
khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 11:46 AM (IST)
व्यापमं घोटाले पर गौर करें तो एक बात साफ होती है कि इस मामले में
प्रशासनिक अधिकारियों और कई नेताओं को जेल जाना पड़ा है। यह अंतर्राज्यीय
घोटाला साबित हुआ। इस मामले की एसटीएफ , एसआईटी के बाद सीबीआई जांच कर रही
है। इस मामले से जुड़े लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक न्यूज
चैनल के संवाददाता अक्षय सिंह का भी नाम शामिल है। इस घोटाले में 1,450
छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए और परिजनों को भी आरोपी बनाया गया।
लगभग 3000 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से बड़ी संख्या में लोगों को
जेल जाना पड़ा।
अब हनीट्रैप सेक्स कांड की कहानी व्यापमं की तरह
राज्य की सीमाओं को लांघकर दूसरे राज्यों की ओर बढ़ रही है। महाराष्ट्र और
अन्य राज्यों से तार जुड़ने लगे हैं। नौकरशाहों और सफेदपोशों के बीच इस
गिरोह की महिलाओं की घुसपैठ की बात सामने आने लगी है। कुछ दिन पहले एक
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो ही चुका है। वहीं पुलिस के हाथ कई
वीडियो और ऑडियो क्लिपिंग भी लगी हैं, जो अफसरों और नेताओं के इनके जाल
में फंसने की ओर इशारा कर रहे हैं।