टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रेत के अवैध खनन में लगे माफियाओं ने उन्हें पकडने गए खनिज विभाग और पुलिस के दल पर पथराव कर दिया। पथराव में एक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, पलेरा थाना क्षेत्र के संजयनगर में रेत की खदान में अवैध खनन की शिकायत पर रविवार को खनिज विभाग और पुलिस का संयुक्त अमला मौके पर पहुंचा तो खनन के काम में लगे लोगों ने पथराव कर दिया।