MP remembers late Rajesh Pilot, paid tribute to Rajesh Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद स्व. राजेश पायलट को याद किया, श्रद्धांजलि अर्पित

khaskhabar.com: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 2:05 PM (IST)
सांसद स्व. राजेश पायलट को याद किया,  श्रद्धांजलि अर्पित
भरतपुर। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री किसान नेता भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से रहे सांसद स्व. राजेश पायलट की जयंती पर जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके आदर्शाें पर चलने की बात कही। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट किसानों के सच्चे हितेशी थे। उन्होने भरतपुर लोकसभा चुनाव से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की और भरतपुर को देश के परिदृश्य पर उभारा। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। इस मौके पर कांगेस जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा ने कहा कि पूरा देश उनको हमेशा याद रखेगा। वह ऐसे नेता थे जो कहते थे कि गरीब व मजदूर के बच्चे पढ लिखकर देश की संसद व ऊंचे पदों पर पंहुचे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट ने सच्चे सेवक के रूप में राजनीति की शुरूआत की। और आगे चलकर देश की राजनीति में अपना अहम स्थान बनाया। उन्होंने सभी मौजूद लोगों से पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट के पदचिन्हों पर चलने की बात कही। और कहा कि उनके आदर्शो पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस मौके पर विधायक भजनप लाल जाटव, पूर्व लोक सभा चुनाव प्रत्याशी डा. सुरेश यादव, एआईसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, अनीता मीणा, कांग्रेस पूर्व जिलाघ्यक्ष गिरीश चैधरी, श्रीभगवान कटारा सहित काफी कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement