MP: Passanger Bus turn down in pond near Ratlam, 17 passangers die, 13 injured Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालाब में गिरी बस, 17 यात्रियों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 2:48 PM (IST)
तालाब में गिरी बस, 17 यात्रियों की मौत
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस बहुत तेज रफ्तार से जा रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गई और पानी से भरे खड्डे में जा गिरी। सडक़ निर्माण के लिए इस खड्डे से मिट्टी निकाली गई थी, जिसके बाद उसमें बारिश का पानी भर गया था। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोगों के अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एएसपी चौबे ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से बस को पानी से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी राहत कार्याों का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल के लिए पहुंच गए हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement