MP: Passanger Bus turn down in pond near Ratlam, 17 passangers die, 13 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालाब में गिरी बस, 17 यात्रियों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 9:06 PM (IST)
तालाब में गिरी बस, 17 यात्रियों की मौत
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर दूर नीमच मार्ग पर नामली के पास शुक्रवार एक यात्री बस असंतुलित होकर तालाब में गिर गयी, जिसकी वजह से 17 यात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसे में तीन यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि बस रतलाम से जावरा जा रही थी, रास्ते में नामली से दो किलोमीटर दूर बारा पत्थर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। बताया गया है कि नामली के पास खदानें हैं और वहीं पर एक बडे तालाबनुमा गड्ढे में गिर गयी। इसमें काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement