फिलहाल दो दिन पहले अमेरिका यात्रा से लौटे शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार
को कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों और प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई। दोपहर
12 बजे से शाम 5 बजे तक चली इस बैठक में शिवराज ने विभागवार समीक्षा की।
मंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अफसरों की मौजूदगी में मंत्रियों से कहा कि वे जनता के बीच
जाकर यह पता लगाएं कि लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है कि
नहीं। शिवराज ने मंत्रियों से कहा, आप लोग इस बात का पता लगाएं कि ऑफिसर्स
आम आदमी की बात सुनते हैं या नहीं। इसके अलावा यह भी पता करें कि उनकी
समस्याओं को लेकर सरकारी मशीनरी का क्या रवैया है।