भोपाल। समन्वय सभा में सरकार के खिलाफ उठी आवाजों के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने मंत्रियों और सीनीयर ऑफ़िसर्स की जमकर क्लास ली है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब 11 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी सम्भाल रहे शिवराज पहली बार बेहद गुस्से में नजर आये। उन्होंने मंत्रियों और अफसरों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे जनता की शिकायतों को सुनें और उनका समाधान करवायें। मुख्यमंत्री के इन तेवरों से मंत्रियों और अफसरों में परेशानी है।