Advertisement
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी खराबी पर उठाए सवाल, जांच की मांग

उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति की जान कीमती है और उसकी सुरक्षा होनी चाहिए। अगर कोई दोषी है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर इस घटना का जिक्र किया है। एयर इंडिया के सभी विमानों का तकनीकी निरीक्षण जरूरी है, क्योंकि पुराने विमानों की खराबी के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।"
सांसद ने हाल के हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि 20 डॉक्टरों की मौत ने देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है, जो भविष्य के लिए महत्वपूर्ण थे।
चंद्रशेखर ने जोर देकर कहा कि लगातार हो रही तकनीकी खराबियों से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है।
उन्होंने मांग की कि एयर इंडिया के सभी विमानों की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो।
उन्होंने कहा, "लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


