MP: Bolero collides with unknown vehicle in Chhatarpur, 4 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मप्र : छतरपुर में बुलेरो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जून 2018 1:10 PM (IST)
मप्र : छतरपुर में बुलेरो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बीती रात एक बुलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को एक बुलेरो से सागर निवासी कुछ लोग उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे, तभी गुलगंज थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के करीब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। ग्ुालगंज थाने के प्रभारी छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस केा बताया कि इस हादसे में प्रकाश सिंह, लाल सिंह, वाली यादव और कम्मोद सिंह की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement