Moving car became a ball of fire, driver saved his life by jumping-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 2:32 PM (IST)
चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
नोएडा। नोएडा में एक चलती कार आग का गोला बन गई और चालक ने उससे कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया और उस रास्ते से निकलने वाले ट्रैफिक को सामान्य किया। मामला नोएडा के सेक्टर-71 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास का है। मंगलवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग एसी में शॉट सर्किट की वजह से लगी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 71 के पास जाती हुई कार में आग लगी। गाड़ी पेट्रोल वर्जन है। शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement