Mother son death daughter serious by Jeep collision in banda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीप की टक्कर से मां, बेटे की मौत, बेटी गंभीर

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 10:29 AM (IST)
जीप की टक्कर से मां, बेटे की मौत, बेटी गंभीर
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा कस्बे में कल शाम जीप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में घायल बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने आज यहां बताया कि मर्का गांव निवासी उदयनारायण त्रिपाठी की पत्नी शिवकुमारी अपने बेटे राघवेन्द्र और बेटी शिवकांती के साथ चित्रकूट से इलाज कराकर मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे। बदौसा कस्बे में निजामी नगर के फतेहगंज तिराहा के पास महिंद्रा जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटी शिवकांती को इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement