Mother flings 2 toddlers in reservoir, kills self in Karnataka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक में मां ने दो बच्चों को जलाशय में फेंका, खुदकुशी की

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2022 12:35 PM (IST)
कर्नाटक में मां ने दो बच्चों को जलाशय में फेंका, खुदकुशी की
बेलगावी (कर्नाटक) । जिले में एक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने दो बच्चों को जलाशय में फेंक कर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय तनुजा परसप्पा गोदी, उसके बच्चों चार वर्षीय सुदीप और तीन वर्षीय राधिका के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात को शवों को पानी से निकाल कर मोर्चरी भेज दिया गया। तनुजा अपने बच्चों को सावदत्ती पुलिस थाने की सीमा में बेलगावी के बाहरी इलाके में स्थित नविलु तीर्थ जलाशय के बैकवाटर में ले गई थी।
मामले में जांच चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement