Most emotional story, 12 student commit suicide in MP due to result phobia -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काश... आज जिंदा होती कंचन

khaskhabar.com:
काश... आज जिंदा होती कंचन
सागर। 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले ही कंचन 10 मई की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह दुनिया से चली गई, लेकिन अपने मां-बाप और भाई बहनों को याद में खुशी और गम छोड़ गई। गुरुवार की शाम 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। कंचन के परीक्षा परिणाम पर उसकी सहेलियों से लेकर परिवार के लोगों की नजर थी। कला संकाय की इस छात्रा का रोल नंबर 262445580 था। परिजनों ने नेट पर उसका रोल नंबर मिलाया तो वह 229 नंबर लेकर द्वितीय श्रेणी में पास हो गई। परीक्षा परिणाम देखकर परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़े। पिता उमेश सूर्यवंशी का कहना था वह परीक्षा में पास हो गई, लेकिन जिंदगी से हार मानकर हम लोगों को दुख देकर चली गई। परिवार की इस होनहार बेटी को हिंदी में 55, अंग्रेजी में 50, इतिहास में 34, सामाजिक विज्ञान में 55, अर्थशास्त्र विषय में 35 नंबर मिले। परिजनों का कहना है कि कंचन को रिजल्ट आने का इंतजार करना था। जल्दबाजी में आकर उसने यह कदम उठाकर हम लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement