Advertisement
सरकारी कॉलेजों में 60 प्रतिशत से अधिक पद खाली, ठेके पर नियुक्ति की तैयारी : सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के 97 एडेड कॉलेज में टीचिंग स्टाफ के 2932 व नॉन टीचिंग स्टाफ के 1664 पद हैं। इनमें 2 लाख के आसपास छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन में स्टाफ नियमित व सरकारी होने के कारण ही इन्हें राज्य व केंद्र सरकार से अनुदान मिलता है, ताकि विद्यार्थी सस्ती व अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकें। गठबंधन सरकार की योजना सिरे चढ़ गई तो फिर एडेड कॉलेज पूरी तरह निजी हो जाएंगे, क्योंकि सरकार स्टाफ के समायोजन के साथ ही एडेड कॉलेज से इन पदों को ही खत्म कर दिया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे एक तरफ तो एडेड कॉलेजों में स्थायी पद खत्म होंगे और दूसरी तरफ इनके जाने से करीब इतने ही पद सरकारी कॉलेजों में भर जाएंगे। इससे सहायक प्रोफेसर की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों पर दोहरी मार पड़ेगी। उनके लिए एडेड कॉलेज में नियुक्ति का रास्ता खत्म होने के साथ ही सरकारी कॉलेजों में भी इन पदों पर तैनाती का दरवाजा बंद हो जाएगा। वहीं, इस मर्जर के बाद सरकारी वित्त पोषित ये कॉलेज पूर्णतः निजी हो जाएंगे, जिससे लाखों विद्यार्थी महंगी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर होंगे व ग्रामीण-गरीब तबका उच्च शिक्षा से ही बाहर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मर्जर के बाद खाली 1000-1500 पदों को हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत ठेके पर भरने का प्लान गठबंधन सरकार बना रही है। जिसमें अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान भी नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश सरकार सरकारी कॉलेजों में लगभग 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया, बिना आरक्षण के तैनात कर चुकी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


