More than 50 killed in floods following continuous rains in northern Chad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 2:41 PM (IST)
उत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौत
याउंडे । अफ्रीकी देश चाड के उत्तरी प्रांत तिबेस्ती में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है। इस आपदा की जानकारी अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तिबेस्ती प्रांत के गवर्नर महामत तोची चिदी ने कहा कि पिछले शुक्रवार से शुरू हुई बारिश बुधवार तक जारी रही, जिससे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रांत में बाढ़ के कारण 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
देश के सामाजिक कार्य, राष्ट्रीय एकजुटता और मानवीय मामलों के मंत्री फातिम बौकर कोसेई ने गुरुवार को कहा कि विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
कोसेई ने आश्रय की उपलब्धता के बारे में निवासियों को जागरूक करने के लिए राजधानी एन'दजामेना का दौरा करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "यह आवश्यक है कि बाढ़ से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचने के लिए प्रभावित आबादी वहीं बस जाए। इस साइट पर सभी की सुरक्षा और भलाई की गारंटी के लिए सभी उपाय किए गए हैं।''
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार चाड में मई के मध्य से बाढ़ आ रही है, जिससे 245,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
संगठन ने पिछले सप्ताह बताया था कि मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ के कारण देश में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement