More than 2 lakh people died due to corona virus in the world-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना वायरस से विश्व में 2 लाख से अधिक लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 30 लाख के पार

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 10:32 AM (IST)
कोरोना वायरस से विश्व में 2 लाख से अधिक लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 30 लाख के पार
जिनेवा। कोरोनावायरस संक्रमण की वैश्विक संख्या 30 लाख (3 मिलियन) के पार पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नवीनतम आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूएचओ को सूचित किए गए कोविड-19 के पुष्टि वाले मामलों की संख्या बुधवार को 30 लाख 24 हजार 59 बताई गई। जबकि रात 11 बजे सीईटी डब्ल्यूएचओ कोविड-19 डैशबोर्ड अपडेट के अनुसार, कुल दर्ज किए गए वैश्विक मामलों में 2 लाख 8 हजार 112 मौतें भी देखने को मिली हैं। यूएस हेल्थ एजेंसी के आंकड़ों की माने तो अमेरिका कुल 9 लाख 83 हजार 457 मामलों और 50 हजार 492 मौतों के साथ इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद 2 लाख 10 हजार 773 व 2 लाख 1 हजार 505 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में क्रमश: स्पेन और इटली का स्थान है। स्पेन में 23 हजार 822 और इटली में 27 हजार 359 लोगों की मौतें हुईं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement