khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 9:05 PM (IST)
रोम। इटली के तटरक्षक ने सोमवार को कहा कि सिसली चैनल में प्रशासन द्वारा
चलाए गए 11 बचाव अभियानों में करीब 1,100 शरणार्थियों को बचा लिया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक रविवार को इटली की नौसेना और गैर सरकारी
संगठन ओपन आर्म्स द्वारा संचालित पोत एस्ट्रल की तीन इकाइयों द्वारा
शरणार्थियों को आठ बेडों, एक नौका और दो पंट (एक तरह की नौका) से बचाया
गया।