Moody upgrades India credit rating to Baa2 in boost to Narendra Modi govt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मूडीज ने 13 साल बाद बढाई भारत की रेटिंग, नोटबंदी-GST को बताया फायदेमंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 नवम्बर 2017 09:41 AM (IST)
मूडीज ने 13 साल बाद बढाई भारत की रेटिंग, नोटबंदी-GST को बताया फायदेमंद
नई दिल्ली। देशभर में भले ही मोदी सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी और जीएसटी को विरोध होता रहो हो, लेकिन दुनिया की कई एजेंसियों ने इन फैसलों की तारीफ की है। अमेरिका की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को सुधारा है। भारत अब बीएए3 ग्रुप से उठकर बीएए2 ग्रु में आ गया है। मूडीज की इस रैंकिंग में सुधार भारत के द्वारा किए जा रहे आर्थिक और सांस्थानिक सुधारों के कारण बढ़ाई है। इस रेटिंग में करीब 13 साल बाद बदलाव हुआ है, इससे पहले 2004 में भारत की रेटिंग बीएए3 थी। इससे पहले 2015 में रेंटिंग को स्टेबल से पॉजिटिव की कैटेगिरी में रखा गया था। बीएए3 का मतलब- बीएए3 रेटिंग का मतलब होता था कि सबसे कम निवेश वाली स्थिति का होना। यानी अब मूडीज के अनुसार भारत में निवेश का माहौल सुधरा है। इसलिए रेटिंग को बीएए3 से बढ़ाकर बीएए2 कर दिया है। मूडीज ने अपने बयान में कहा कि रेटिंग में सुधार देश की सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों, उनका अर्थव्यवस्था पर किस तरह का असर पड़ रहा है उन आधारों पर लिया जाता है। मूडीज ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ समय में इन कदमों को उठाया है, मोदी सरकार सरकारी कर्ज को भी कम करने की ओर कदम उठा रही है।
मूडीज की रिपोर्ट की मानें तो सरकार ने जिस तरह के कदमों को उठाया है, उससे सरकारी कर्ज के वृद्धि का जोखिम कम हो गया है। रिपोर्ट का कहना है कि सरकार अभी कार्यकाल के बीच में है, यानी और भी बढ़े फैसलों की संभावना है। सरकार के द्वारा जो फैसले लिए जा रहे हैं उनसे व्यापार, विदेशी निवेश आदि की स्थिति भी बदलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement