Advertisement
संसद के पुराने भवन में ही शुरू होगा मानसून सत्र - मीनाक्षी लेखी

उन्होंने बताया कि कुछ अन्य मंत्रालयों के सचिवों ने भी अपना-अपना प्रेजेंटेशन बैठक में दिया। संसद के मानसून सत्र को लेकर सरकार की तैयारी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि जिन-जिन मंत्रालयों को बिल लाना है वह जल्दी लाएं।केंद्रीय मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2024 की तैयारी भी है और सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को लोगों तक भी पहुंचाना है। हालांकि, मंत्रिमंडल में फेरबदल होने के बारे में पूछे गए सवाल को टालते हुए उन्होंने जवाब दिया कि वे यह सब नहीं जानती हैं। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह 11 अगस्त तक चलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


