मानसून ने केरल में दी दस्तक, हो रही है बारिश,7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून
khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 3:34 PM (IST)
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण में लक्षद्वीप के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना
हुआ है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में लो प्रेशर क्षेत्र भी बन रहा है।
मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में पहुंच सकता है।
स्काईमेट ने इस वर्ष 93 प्रतिशत और मौसम विभाग ने 96 प्रतिशत बारिश की
संभावना जाहिर की है। दिल्ली व एनसीआर में मानसून पहुंचने में 10-15
दिन की देरी हो सकती है। दिल्ली और इसके आसपास के प्रदेशों में आमतौर पर
मानसून जून तक पहुंच जाता है।