Advertisement
70 फीसदी परिवारों ने टमाटर, आलू और प्याज के लिए चुकाए अधिक पैसे

इनसे पूछा गया पहला सवाल यह रहा कि हाल के समय में आपको एक किलो आलू, प्याज और टमाटर खरीदने में कितने अधिक पैसे चुकाने पड़े? इस पर 8,273 नागरिकों के जवाब मिले।
उल्लेखनीय रूप से, 71 प्रतिशत नागरिकों ने कहा कि वे टमाटर के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम, आलू के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत चुका रहे हैं।
इसी साल 11 सितंबर को एक और सर्वे किया गया था, जिसमें देखा गया कि लोगों ने प्रति किलोग्राम के हिसाब से टमाटर के लिए 60 रुपये, आलू के लिए 30 रुपये और प्याज के लिए 25 रुपये चुकाए हैं।
इससे पता चलता है कि ग्राहकों द्वारा प्रति किलो के दर से चुकाए गए आलू की कीमतों में औसतन 30 फीसदी वृद्धि हुई है, प्याज में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि केवल एक ही महीने में टमाटर की कीमतों में 15 फीसदी तक की गिरावट आई है। इन सब्जियों पर किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि 42 फीसदी नागरिकों ने टमाटर को 60 रुपये या उससे अधिक, आलू को 60 रुपये या उससे अधिक और प्याज को 70 रुपये या उससे अधिक कीमतों पर खरीदा।
अब अगर टमाटर की बात करें, तो पिछले 30 दिनों में टमाटर की कीमतों में औसतन 15 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। वहीं आलू के लिए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 30 फीसदी और प्याज के लिए 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
लोगों से दूसरा सवाल यह पूछा गया कि साल 2019 के मुकाबले इस साल अब तक टमाटर, प्याज और आलू के लिए आपको औसतन कितना अधिक चुकाना पड़ा? 7,904 नागरिकों से इस सवाल पर प्रतिक्रिया मिली। उल्लेखनीय रूप से, 70 प्रतिशत परिवारों ने कहा कि उन्होंने प्रति किलोग्राम के हिसाब से टमाटर, आलू और प्याज को खरीदने के लिए इस साल 25-100 प्रतिशत अधिक कीमत चुकाई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


