Moilys opinion on caste census in Karnataka is personal, not that of the party: Rashid Alvi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक में जाति जनगणना पर मोइली की राय व्यक्तिगत, पार्टी की नहीं : राशिद अल्वी

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 4:06 PM (IST)
कर्नाटक में जाति जनगणना पर मोइली की राय व्यक्तिगत, पार्टी की नहीं : राशिद अल्वी
नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार के जाति जनगणना से लेकर बंगाल की कानून व्यवस्था और वक्फ संशोधन कानून जैसे मामलों पर बात की। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली द्वारा कास्ट सेंसेक्स पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए अल्वी ने कहा, "वीरप्पा मोइली कांग्रेस के बड़े और वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्हें कुछ कहना था तो कास्ट सेंसेक्स से पहले कहना चाहिए था। अब जबकि यह हो चुका है, तो समाज में हिस्सेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी और सरकार उसके आधार पर व्यापक नीति बना सकेगी। उन्हें पहले कांग्रेस के नेतृत्व और आलाकमान से बात करनी चाहिए थी। यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है, पार्टी की नहीं।" भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज द्वारा 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बैठक में 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर जाने पर अल्वी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "बांसुरी स्वराज सुषमा स्वराज की बेटी हैं, उन्हें अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था। लेकिन आजकल भाजपा के नेताओं में मर्यादा कहां बची है?"
सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा आगरा में रेप पीड़िता दलित लड़की के मामले को 'छोटी बात' कहे जाने पर अल्वी ने कहा, "कोई भी रेप की घटना छोटी नहीं होती। यह

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement