Mohali to have countrys first Busopolis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश का पहला बसोपोलिस मोहाली में बनेगा

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 12:17 PM (IST)
देश का पहला बसोपोलिस मोहाली में बनेगा
चंडीगढ। मोहाली जल्द ही देश का ऐसा पहला शहर बन जाएगा, जिसके पास बसोपोलिस जैसी अत्याधुनिक सेवा होगी। इसके तहत एक वाणिज्यिक केंद्र और एक होटल से सटा हुआ अत्याधुनिक अंतर्राज्यीय बस अड्डा विकसित किया जा रहा है। चंडीगढ से सटे पंजाब के इस शहर में तैयार हो रहे इस बस अड्डे को सी एंड सी मोहाली जंक्शन नाम दिया गया है। यह किसी आम अंतर्राज्यीय बस अड्डे की तरह नहीं होगा, बल्कि यह दुनिया की आधुनिकतम तकनीक से युक्त वातानुकूलित बस अड्डा होगा, जिससे बिल्कुल पास में एक वाणिज्यिक केंद्र, एक होटल और एक हेलीपैड भी होगा। सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस के मुख्य महाप्रबंधक सी.वी. एस. सहगल ने बताया, इस परियोजना का मुख्य आकर्षण वह जगह होगी, जहां इसे विकसित किया जा रहा है। इसके साथ यह देखना रोचक होगा कि मोहाली जंक्शन कैसे यात्रियों का अनुभव बदलकर रख देगा।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement