Modis vision and youth power will make India develop: Omprakash Dhankhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी का विज़न और युवा शक्ति बनाएगी भारत को विकसित : ओमप्रकाश धनखड़

khaskhabar.com: बुधवार, 06 दिसम्बर 2023 4:43 PM (IST)
मोदी का विज़न और युवा शक्ति बनाएगी भारत को विकसित : ओमप्रकाश धनखड़
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज कि युवा पीढ़़ी अमृत काल की पीढ़ी है। युवा पीढी देश को विकसित बनाने का संकल्प लेते हुए अपना योगदान दे। धनखड़ बुधवार को गांव पाटौदा और सिलानी जालिम गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा पीढी का आहवान कि वे विकसित भारत का सपना देखते हुए संकल्प लें और उसे सिद्धि में बदलने की दिशा में काम करें। राष्ट्रीय सचिव धनखड ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें जनकल्याण की दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि आज विश्व में भारत का ढंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप इंडिया, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहाकि साढे नौ वर्ष पहले पूर्व की सरकारों के समय गैस कनेक्शन के लिए लाईनें लगती थी, आज घरों तक गैस कब पहुंचती है किसी को पता नहीं चलता है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहाकि यह मोदी जी की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि सरकारी अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने पीएम मोदी की गांरटी यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार से जुड़े कार्य के लिए हम दफ्तरों में जाते हैं और अपना काम कराने की कोशिश करते हैं। मगर आज सभी कार्यालय पाटौदा और सिलानी जालिम गांव आएं हैं और देश के हर गांव में जाएंगे। पीएम मोदी की पहल पर सरकार योजनाओं का लाभ देने के लिए आपके दरवाजे पर आ रही है। मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है।
धनखड़ ने कार्यक्रम में रामभतेरी और मिथलेश सहित चार महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस के कनेक्शन सौंपे और विभिन्न लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभीता ढाका, एसडीएम विशाल कुमार, गांव पाटौदा के सरपंच गोबिंद, गांव लुहारी के सरपंच राजेंद्र सिंह, गांव सिलानी जालिम के सरपंच महाबीर सिंह, बीडीपीओ माछरौली उमेद सिंह, बीडीपीओ झज्जर पूजा शर्मा, सीएमओ डा ब्रह्दीप सिंह, बीडीसी चौयरमैन धर्मेंद्र चौहान, सरपंच कुलाना भीषमपाल, प्रदीप सरपंच कोका, जयभगवान रोहिल्ला, विनोद भटेडा, सिंचाई विभाग के एसडीई अनिल कादयान, एसईपीओ अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement