Advertisement
मोदी तीसरी ही नहीं चौथी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि वो दिन दूर नहीं है, जब भारत में रामराज्य स्थापित होगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई है। रामलला अपने महल में पहुंच गए हैं।
उन्होंने सीएए को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इसे लेकर भाजपा को सांप्रदायिक बताया जा रहा है। ऐसा आरोप लगाने वाले बताएं कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी किन परिस्थितियों में लगभग 23 प्रतिशत से घटकर लगभग तीन प्रतिशत हो गई। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न हुआ और वे शरण के लिए भारत आए। हमने उन लोगों को नागरिकता देने का फैसला किया है।
राजनाथ सिंह ने झारखंड की मौजूदा सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने झारखंड का बेडागर्क कर दिया है। पूरी सरकार जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मेहमाननवाजी में लगी हुई है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है।
सभा को संबोधित करने के पहले राजनाथ सिंह ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सहस्त्र शिवलिंग पर जलार्पण भी किया। जनसभा में भाजपा सांसद आदित्य साहू, सुनील सिंह और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


