Modi unhappy of NH 24 project delays-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NH 24 प्रोजेक्ट में देरी से पीएम मोदी नाखुश

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 10:33 AM (IST)
NH 24 प्रोजेक्ट में देरी से पीएम मोदी नाखुश
नई दिल्ली। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में यूपी के लोगों को पीएम मोदी अपने काम काज से खुश करने की फिराक में है, ताकि बीजेपी का वोट बैंक मजबूत हो सके यूपी के कई जिलों को दिल्ली से जोडऩे वाले नेशनल हाइवे-24 के विस्तार में हो रही देरी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मोदी ने कहा है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट की आधारशिला तभी रखेंगे जब उसको बनाने की तैयारी पूरी हो जाए। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल दिसंबर में एनएच-24 दिल्ली-हापुड़ की आधारशिला रखी थी। इस प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रॉजेक्ट्स से डील कर रही कंपनियों से साफ-साफ कहा कि वह योजनाओं में हो रही देरी से नाखुश हैं,जिससे सरकार की विश्वसनीयता पर सवा खड़ा होता है। एनएच-24 प्रोजेक्ट को इसे दिल्ली और इंदिरापुरम,गाजियाबाद और नोएडा के कुछ सेक्टर्स के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों की ट्रैफिक संबंध समस्याओं के निजात के तौर पर पेश किया गया था। अब इसमें हो रही देरी को लेकर मोदी ने पूछा है कि इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखे जाने से पहले क्या नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हाइवे मिनिस्ट्री को इसकी बाधाओं की जानकारी नहीं थी। रिपोर्टों के मुताबिक, इस प्रॉजेक्ट में देरी की वजह उपयोगी सुविधाओं के शिफ्ट होने और नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल की तरफ से लंबित सहमति के कारण यमुना पर पुल बनने में हो रही दिक्कत बताई है। इस बात पर पीएम ने पूछा कि क्या एनजीटी की सहमति की जरूरत के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी वह भी तब जब एक दशक पहले ही मेरठ एक्सप्रेसवे योजना तैयार हो चुकी थी। यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह? यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement