Advertisement
Coronavirus : भारत की कोरोना वायरस से लड़ने के लिए SAARC को 1 करोड़ डॉलर की पेशकश

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्शेरिंग, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और पाकिस्तान के स्वास्थ्य राज्य मंत्री जफर मिर्जा ने भी एक के बाद एक अपनी बात रखी और महामारी पर नियंत्रण के लिए अपने देश में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने भी वीडियो कांफ्रेंस में भाग लिया, जबकि वह हाल में सर्जरी से गुजरे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षेस सदस्यों के लिए रैपिड रिस्पांस मेडिकल टीम, इसके साथ जांच किट व दूसरे उपकरणों की पेशकश की।
मोदी ने कहा, "वे जरूरत पड़ने पर तैयार रहेंगे।"
उन्होंने यह भी कहा कि भारत मेडिकल इमरजेंसी टीम के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग भी प्रदान कर सकता है।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि दक्षेस सदस्य वायरस वाहकों का एक एकीकृत डिजिटल डेटाबेस बना सकते हैं।
मोदी ने भविष्य के लिए दक्षिण एशिया के भीतर महामारी के नियंत्रण के लिए एक साझा अनुसंधान मंच स्थापित करने की भी पेशकश की।
उन्होंने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) इस तरह के कार्य का समन्वय कर सकती है।
--आईएएनएस
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


