Modi surgical strike is hypocrisy: Lalu Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी का सर्जिकल स्ट्राइक है ढोंग: लालू यादव

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 5:45 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी का सर्जिकल स्ट्राइक है ढोंग: लालू यादव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक को पूरी तरह से ढोंग बताया है। पिछले साल ​सितंबर में मोदी ने उरी हमले के बाद सख्त एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उस वक्त भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे टेरर लॉन्च पैड पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया था। इस पर बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जो सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उससे पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। इनका (मोदी सरकार) का सर्जिकल ऑपरेशन तो ढोंग है। अपनी बातों में लालू ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर चिंता जताई जताते हुए कहा कि चीन देश में घुस रहा है और देश के पास दस दिन का भी युद्ध लड़ने के लिए मसाला ही नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें भारतीय सेना के पास युद्ध छिड़ने की स्थिति में महज 10 दिन के लिए ही गोला-बारूद होने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement