Modi speech will be broadcast on Google-YouTube on August 15-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 अगस्त को मोदी की स्पीच होगी गूगल-यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीम

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 12:15 PM (IST)
15 अगस्त को मोदी की स्पीच होगी गूगल-यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे। इस बार उनका यह भाषण टीवी, रेडियो के अलावा गूगल-यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीम होगा। ऐसा उनके भाषण को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त के लिए गूगल-यूट्यूब से समझौता किया गया है। अब आप गूगल पर प्रधानमंत्री की स्पीच को लाइव सुन सकते हैं। अपने तरह का ये पहला इस तरह का डिजिटल प्रोग्राम है। लाइव टेलिकास्ट की ये स्क्रीन गूगल और यू ट्यूब जैसे सर्च इंजन के होम पेज पर ही इंबेड रहेगा। इसका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख और सुन सकें। गूगल ने इस तकनीकी का सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement