उन्होंने कहा, पंजाब के पठानकोट हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि
भारत पर हमला करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन दोबारा आतंकवादियों ने
उरी में हमारे सैनिकों पर हमला करने की हिमाकत की। शिंदे ने चुटकी लेते हुए
कहा, प्रधानमंत्री हमेशा अलग-अलग तरह की बातें कहते हैं लेकिन करते कुछ
नहीं हैं। जिन्होंने वादा किया था उनके शासन में हम बदतर दिनों के साक्षी
बन रहे हैं।