Advertisement
मोदी-पुतिन की मुलाकात...अमेरिकी मीडिया क्या लिख रहा है?

पृष्ठभूमि : अमेरिका का दबाव, यूरोप की निगरानी
AP की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वार्ता के एजेंडे में रक्षा सहयोग को मजबूत करना, ऊर्जा साझेदारी का विस्तार और लेबर मोबिलिटी पर प्रगति शामिल है।
भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर है। इसी संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारत द्वारा सस्ते रूसी तेल की खरीद को आधार बनाकर भारतीय निर्यात पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिए थे।US–India ट्रेड डील, जिसके पहले चरण को पतझड़ तक पूरा करने का लक्ष्य था, अब अनिश्चितता में है। इसी तरह भारत–EU ट्रेड एग्रीमेंट भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन यूरोपीय देशों के लिए यूक्रेन युद्ध एक निर्णायक कारक बना हुआ है।
“स्ट्रेटेजिक रस्सी पर चल रही है नई दिल्ली”
इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के सीनियर एनालिस्ट प्रवीण दोंथी के शब्दों में,“यह दौरा बताता है कि नई दिल्ली पश्चिम और रूस—दोनों के साथ समानांतर रिश्तों को संभालने की कोशिश कर रही है। अब चुनौती यह है कि वह एक ही समय में US का स्ट्रेटेजिक पार्टनर बनना भी चाहती है—जो आसान नहीं होगा।”
दांव पर क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, पुतिन का भारत आने का निर्णय एक स्पष्ट संकेत है कि मॉस्को और नई दिल्ली दोनों ही अंतरराष्ट्रीय दबावों के बावजूद अपने संबंधों की मजबूती दिखाना चाहते हैं। यूक्रेन युद्ध जारी रहने के बीच यह मुलाक़ात भारत की विदेश नीति की ‘मल्टी-वेक्टर’ रणनीति की सबसे कठिन परीक्षा मानी जा रही है।
स्रोत : द गार्जियन
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


