Modi praises Adityanath for rising above Noida superstition Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘अंधविश्वास’ पर बरसे PM मोदी, CM योगी के नोएडा दौरे की जमकर तारीफ

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2017 6:56 PM (IST)
‘अंधविश्वास’ पर बरसे PM मोदी, CM योगी के नोएडा दौरे की जमकर तारीफ
इससे पहले मोदी ने 12.6 किमी लंबी कालकाजी-बोटेनिकल गार्डेन की मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन दक्षिण दिल्ली को नोएडा से जोड़ती है। मोदी ने गेंदे के फूलों से सजी नई मेट्रो को झंडी दिखाई। उन्होंने आदित्यनाथ के साथ नोएडा से ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन तक इस मेट्रो से यात्रा भी की। आज दो भारत रत्न विभूतियों का बर्थडे:पीएम उन्होंने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 93वें जन्मदिन पर याद किया। उन्होंने कहा, मैं क्रिसमस के मौके पर अपनी शुभकामनाएं देता है। आज दो भारत रत्न विभूतियों का जन्म दिन है। पहला पंडित मदन मोहन मालवीय व दूसरे अटल जी। उत्तर प्रदेश के लोगों की वजह से देश को स्थिर व मजबूर सरकार मिली। मैं उत्तर प्रदेश से मिले प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
योगी ने पीएम को कहा-थैंक्स
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो की यह लाइन नोएडा-ग्रेटर नोएडा के विकास के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा, आज क्रिसमस है और वाजपेयी जी का जन्मदिन भी है। मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने इस मौके पर उत्तर प्रदेश को मेट्रो की नई लाइन दी। हम कानपुर और आगरा में मेट्रो लाने जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें - सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement