Modi praises Adityanath for rising above Noida superstition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘अंधविश्वास’ पर बरसे PM मोदी, CM योगी के नोएडा दौरे की जमकर तारीफ

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2017 6:56 PM (IST)
‘अंधविश्वास’ पर बरसे PM मोदी, CM योगी के नोएडा दौरे की जमकर तारीफ
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि नोएडा मनहूस नहीं है। वह इस अंधविश्वास पर बरसे कि उत्तर प्रदेश का जो भी मुख्यमंत्री नोएडा का दौरा करेगा, उसकी कुर्सी चली जाएगी। मोदी ने इस अंध विश्वास से ऊपर उठने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। मोदी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ नोएडा-कालकाजी मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के बाद एमिटी विश्वविद्यालय के पास एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्हें कुछ जगहों के बारे में बताया गया था जिनके मनहूस होने की वजह से वहां कोई मुख्यमंत्री नहीं जाता था। उन्होंने कहा, मैं अडिग था.. कि मैं अपने पहले साल में ही इन सभी जगहों पर जाऊंगा जहां अंध विश्वास व वहम की वजह से दशकों से नेता कभी नहीं गए। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है। नोएडा के मनहूस होने के अंध विश्वास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यदि कोई सोचता है कि एक जगह पर नहीं जाने से उसका मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा होगा या किसी जगह पर जाने से कम हो जाएगा तो इस तरह का व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का हकदार नहीं है। अखिलेश यादव पर पीएम ने कसा तंज
मोदी ने कहा, दुर्भाग्य से नोएडा के साथ अंध विश्वास जुड़ा है, योगी आदित्यनाथ इन अंध विश्वासों से ऊपर उठकर नोएडा आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पांच साल के कार्यकाल में नोएडा नहीं आए थे। मोदी ने आदित्यनाथ की आधुनिकता की अपनी शैली के साथ परंपरा को जोडऩे व राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सुशासन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तारीफ की। मोदी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। इस भागवा पोशाक की वजह से कुछ लोग मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ ज्यादा आधुनिक नहीं है, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने वह किया है जो उत्तर प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्रियों ने नहीं किया-वह नोएडा आए। विश्वास महत्वपूर्ण है, लेकिन अंध विश्वास नहीं।
भाजपा ने राष्ट्रीय हित में फैसले लिए:PM
उन्होने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय हित में फैसले लिए हैं, जिन्हें राजनीतिक लाभ से ज्यादा तरजीह दी गई। उन्होंने कहा, शासन मेरा क्या वाली सोच से शुरू होकर मुझे क्या पर खत्म नहीं हो सकता। हमने इस तरह की सोच को बदला है। हमारे लिए निर्णय राष्ट्रीय हित के लिए हैं, न कि राजनीतिक फायदे के लिए। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर है व उनकी केंद्र सरकार के कार्यकाल में रेलवे के बुनियादी ढांचे व सडक़ नेटवर्क का विस्तार हो रहा है।
पीएम ने किया मंजेटा लाइन का उद्घाटन

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement