Modi government will provide free houses to the people: Dr. Rajeev Sajal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार दिव्यांगों को मुफ्त मकान देगी: डॉ राजीव सैजल

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 4:34 PM (IST)
मोदी सरकार दिव्यांगों को मुफ्त मकान देगी: डॉ राजीव सैजल
शिमला। प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली नयी सरकार दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर मकान देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में दिव्यांगजनां एवं अन्य दुर्बल वर्गों के बारे में पार्टी का रूख बिलकुल स्पष्ट है। डॉ राजीव सैजल ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो दुर्बल वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कोई विजन है और न ही नीति। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिव्यांगजनों के मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए ‘दिव्यांगजन अधिकार कानून-2016’ बनाकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी की। उन्होंने कहा कि इस कानून से दिव्यांगजनों को सामान्य व्यक्ति की तरह अपने विकास के नये अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बेघर या कच्चे मकानों मे रहने वाले दिव्यांगजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान प्राथमिकता के आधार देगी। उनके लिए अन्य कई कल्याणकारी योजनाएें भी शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement