मोदी सरकार के अंतरिम बजट में क्या होगा, यहां जानिए
khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 फ़रवरी 2019 09:38 AM (IST)
छोटे व्यापारियों को उम्मीद है कि मंडी शुल्क हटाया जाए। इसके अलावा
बड़े व्यापारियों को जीएसटी में भी राहत दे सकती है। हाल ही में सरकार ने
जीएसटी की दरों में कटौती करके बड़े व्यापारियों को राहत दी थी लेकिन
उन्हें और भी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
किसानों को भी इस बजट से
काफी उम्मीद है कि बजट में सरकार सीधे लाभ की योजना का जिक्र कर सकती है
जिसके तहत योग्य किसानों को सीधे खाते में निश्चित राशि दी जाएगी। ऐसी
योजना ओडिशा और तेलंगाना की राज्य सरकारें चलाती हैं।