modi government will mark a return in 2019 elections says survey-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2019 में देश में फिर खिल सकता है कमल, महागठबंधन को मिलेगी बढ़त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 मई 2018 11:04 AM (IST)
2019 में देश में फिर खिल सकता है कमल, महागठबंधन को मिलेगी बढ़त
नई दिल्ली। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार को घेरने के लिए एक ओर जहां देश की विपक्षी पार्टियां महागठबंधन की राह प्रशस्त करने में जुटी हुई हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता बरकरार रखने के लिए जवाबी रणनीति बनाने में जुट गई है। इस बीच केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के बाद किए गए एक सर्वे में निकलकर सामने आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 में फिर एक बार सरकार बनाएंगे। एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के इस सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता माना गया है, वहीं राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। सर्वे के मुताबिक उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है, लेकिन इन सब के बावजूद एनडीए की केंद्र में वापसी होगी। एनडीए को करीबन 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान
एबीपी न्यूज और सीएसडीएस के इस सर्वे में बीजेपी को पूर्वी भारत में जबरदस्त फायदा मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन को उत्तर भारत और दक्षिण के कुछ राज्यों में बढ़त मिलने की बात कही जा रही है। सर्वे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को करीब 37 फीसदी, यूपीए को 31 फीसदी और अन्य पार्टियों को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
2019 में मिल सकती हैं 274 सीटें
सीटों के आंकड़े की बात करें तो लोकसभा चुनाव में एनडीए को 274, यूपीए को 164 और अन्य दलों को 105 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही चुनाव से पहले सर्वे में राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा होने की भी बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement