Modi government will conduct caste census, will be included in the next census-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना, अगली जनगणना में होगी शामिल

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अप्रैल 2025 4:24 PM (IST)
मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना, अगली जनगणना में होगी शामिल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाली जनगणना में जातीय आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो सर्वे कराया गया था, वह पारदर्शी नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अन्य दल इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रहे थे, जबकि अब केंद्र सरकार इसे जनहित में आगे बढ़ा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान लगातार जाति जनगणना की मांग को प्रमुखता से उठाया था। सरकार की इस घोषणा के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह फैसला राहुल गांधी की जीत है और जाति जनगणना कराने के लिए सरकार को मजबूर होना पड़ा।
जाति जनगणना को लेकर लंबे समय से राजनीतिक बहस चल रही थी। अब सरकार के इस फैसले को सामाजिक न्याय के नजरिए से अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement