Modi government silence on Afghanistan is worrying and mysterious - Randeep Singh Surjewala -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान पर मोदी सरकार की चुप्पी चिंताजनक और रहस्यमय - रणदीप सिंह सुरजेवाला

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अगस्त 2021 11:56 AM (IST)
अफगानिस्तान पर मोदी सरकार की चुप्पी चिंताजनक और रहस्यमय - रणदीप सिंह सुरजेवाला
नई दिल्ली । कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति बहुत ख़तरनाक मोड़ लिए है। भारत के सामरिक हित अफ़ग़ानिस्तान के मामले में दांव पर लगे हैं। हमारे राजदूतों, हमारे नागरिकों की सुरक्षा दांव पर है। हम भारत सरकार से एक परिपक्व रणनीतिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं । लेकिन नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की चुप्पी चिंताजनक और रहस्यमय है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को सामने आकर बताना चाहिए कि हमारे राजदूत और नागरिक किस प्रकार से सुरक्षित वापस आएंगे और अफ़ग़ानिस्तान के साथ हमारे भविष्य की रणनीति क्या होगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement