Modi government at center is working for capitalists- Meena-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूंजीपतियों के लिए काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार-मीणा

khaskhabar.com: शनिवार, 03 फ़रवरी 2024 10:23 PM (IST)
पूंजीपतियों के लिए काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार-मीणा
राम लाल मीणा ने खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ली बैठक उदयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी राम लाल मीणा ने शनिवार को उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में प्रभारी मीणा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हमारी लड़ाई अहंकार और हठधर्मिता से पूर्ण मोदी सरकार से है जो सिर्फ कुछ पूंजीपतियों के लिया काम करती है।
गरीब, किसान, मजदूर और शोषित वर्ग के साथ सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही खड़ी है। और देश के विकास में सभी वर्गों का योगदान रहता है। इसीलिए आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जिताकर दिल्ली भेजना है।
जिससे देश में हर वर्ग की खुशहाली की बात करने वाली कांग्रेस की सरकार बने और मोदी सरकार का घमंड भी टूटे। इस अवसर पर खेरवाड़ा के विधायक डॉ. दयाराम परमार ने भी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में तैयार रहने को कहा और सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम खेरवाड़ा विधानसभा से जिताकर भेजना है।
बैठक में नयागांव प्रधान कमला देवी परमार, उपप्रधान लव सालवी, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा मीणा, ऋषभदेव प्रधान केसर देवी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, युवा कांग्रेस के खेरवाड़ा अध्यक्ष रवि भावा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने कठोर मेहनत करके लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement