आधुनिक सुविधायुक्त होगा आश्रय स्थल, प्रबंध कमेटी की बैठक
khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 11:39 AM (IST)
बाड़मेर। आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन बाड़मेर के शेल्टर्स में सम्बंधित जारी ऑपरेशन गाइड लाइन एवं होमलेस के सम्बन्ध में नगर परिषद् बाड़मेर में महावीर टाउन हाल आश्रय स्थल प्रबंधन कमेटी की बैठक आयुक्त श्रवण विश्नोई के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश ढीढवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आजीविका मिशन के प्रबंधक भंवरू खान, सहायक अभियंता शांतिलाल, प्रबंध कमेटी के प्रमुख सदस्य चन्दन सिंह भाटी, महेश पनपालिया, लाजपत लाल, राजाराम सहित स्थलों के व्यवस्थापक शामिल हुए। बैठक में आश्रय स्थल पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। स्थल पर पर्याप्त पलंग, चादर, टेलीविजन, गर्म व ठंडे पानी की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा किट, रसोई की पूर्ण व्यवस्था सहित इसके बेहतर संचालन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में इस आश्रय स्थल को आदर्श आश्रय स्थल के रूप में विकसित कर संचालित करने को लेकर चर्चा हुई।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट