Mobile internet services blocked in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर : घायल युवक की मौत, मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2017 1:50 PM (IST)
कश्मीर : घायल युवक की मौत, मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित
श्रीनगर। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कश्मीर में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा बाधित कर दी। घाटी में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल युवक के दम तोडऩे के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं, लैंडलाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर इंटरनेट स्पीड कम कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा जिले के आस्तेंगो गांव का रहने वाले नसीर अहमद गुरुवार को रंगरेथ क्षेत्र में सीमा सुरक्षाबल (एसएसबी) के जवानों की गोलीबारी में घायल हो गया था। उस समय उग्र भीड़ सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही थी और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की गोली से नसीर घायल हो गया था। पुलिस सूत्र के मुताबिक, ‘‘उसे शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement