Mobile ATM Van will be soon in rural areas - Minister of Cooperative -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र होंगी मोबाइल एटीएम वैन -सहकारिता मंत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 11:17 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र होंगी मोबाइल एटीएम वैन  -सहकारिता मंत्री
जयपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड के सहयोग से 29 केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा मोबाइल एटीएम वैन लगाई जाएंगी। इससे गांवों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने यह जानकारी बुधवार को नाबार्ड के 36वें स्थापना दिवस पर आयोजित ग्रामीण समृद्धि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए दी। किलक ने कहा कि मोबाइल वैन के प्रयोग से गांवों में डोर स्टेप पर बैंकिंग सुविधा मिल सकेगी। किसान अपनी जरूरत के समय किसान रूपे डेबिट कार्ड का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास किसानों को अधिक से अधिक गांव स्तर पर बैंकिंग सुविधा प्रदान करना है। उन्होेंने नाबार्ड के ई-शक्ति प्रोजेक्ट के तहत एसएचजी खातों के डिजिटाईजेशन की सराहना करते हुए कहा कि हम नाबार्ड के सहयोग से सभी जिलों में महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों को रियायती दरों पर ऋण की सुविधा मुहैया कराएंगे। किलक ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से हम लगातार महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 27 जिलों के 6550 गांवों में नाबार्ड के सहयोग से ‘‘मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान’’ के तहत वर्षा जल के सरंक्षण के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम चल रहा है। यह एक सराहनीय कदम है।
नाबार्ड के स्थापना दिवस पर मुख्य महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने नाबार्ड द्वारा 25 वर्ष पूर्व शुरू किए गए महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नाबार्ड समुदाय के विकास के लिए बैंक लिंकेज प्रोग्राम, देश के 1 लाख गांवों में शुरू किए गए जल संरक्षण अभियान सहित स्वयं सहायता समूहों के लिए किए गए कार्यों के लिए तत्पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement