Mob mobilize, get ticket, Congress contested against workers here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीड़ जुटाओ, टिकट पाओ, कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के बीच यहां रखा मुकाबला

khaskhabar.com: शनिवार, 26 मई 2018 4:01 PM (IST)
भीड़ जुटाओ, टिकट पाओ, कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के बीच यहां रखा मुकाबला
मंदसौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 6 जून को मंदसौर में होने वाली रैली को मेगा हिट बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू हो चुके हैं। यह रैली राहुल के साथ-साथ टिकट की आस लगाए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। दरअसल कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच एक मुकाबला घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट उसे ही मिलेगा जो राहुल की रैली में बड़ी भीड़ एकत्रित करने में कामयाब रहेगा। गुरुवार को मंदसौर, रतलाम, नीमच और उज्जैन के पार्टी नेताओं की भीड़ के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) सेक्रेटरी और एमपी इनचार्ज संजय कपूर ने घोषणा की, अपना पराक्रम दिखाए। जो-जो राहुल जी की रैली में भीड़ एकत्रित करेगा, उसे टिकट मिलेगा और जो ऐसा नहीं कर पाएगा उसे समझ लेना चाहिए कि टिकट क्यों नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement