मुंबई। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पक्के सबूत मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में महाराष्ट् नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी दे डाली है। मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के भीतर भारत छोडने की धमकी दी है।