MLC candidate convoy stopped in front of the House of D Building-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएलसी प्रत्याशी ने विकास भवन के सामने काफिला रोककर की सभा

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 9:57 PM (IST)
एमएलसी प्रत्याशी ने विकास भवन के सामने काफिला रोककर की सभा
झाँसी। एमएलसी सीट के लिये नामांकन करने पहुँचे प्रत्याशी ने सोमवार को नामांकन के बाद समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और विकास भवन के सामने सड़क किनारे काफिला रोककर सभा की। आचार संहिता की निगरानी का दावा करने वाली पुलिस और प्रशासन की टीमें नदारद दिखी । झाँसी-इलाहाबाद खण्ड शिक्षक सीट पर होने वाले निर्वाचन के लिये सपा समर्थित प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने आज कमिश्नरी स्थित निर्वाचन अधिकारी के यहाँ अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ जुलुस निकाला और विकास भवन के सामने सड़क के किनारे सभा की। प्रत्याशियों के समर्थकों ने गाड़ियों का काफिला सड़क पर खड़ा कर दिया। काफिला रोककर प्रत्याशी ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। कमिश्नरी और विकास भवन के निकट सड़क किनारे सभा आयोजित की गई लेकिन पुलिस, प्रशासन और आचार संहिता निगरानी की कोई टीम मौके पर नहीं दिखी।
एडिशनल कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी उर्मिला सोनकर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे किसी तरह की कोई सभा प्रत्याशी नहीं कर सकता। सड़क किनारे सभा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

[@ 1980 से 2012 तक चुनाव में थीं सिर्फ कांग्रेस-शिअद, इस बार त्रिकोणीय मुकाबला]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement