MLA Subhash once in two years in the House would not speak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक सुभाष दो साल में एक बार भी सदन में सवाल नहीे पूछा

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:45 PM (IST)
विधायक सुभाष दो साल में एक बार भी सदन में सवाल नहीे पूछा
कुरुक्षेत्र। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि थानेसर के भाजपा विधायक सुभाष सुधा ने पिछले दो वर्ष की अवधि में अपने हलके की जनसमस्याओं को लेकर एक भी सवाल विधानसभा में नहीं पूछा और न ही हलके के विकास के लिए कोई मांग विधानसभा में उठाई। प्रतिदिन कुरुक्षेत्र के विकास के लिए बड़े बड़े दावे करके अखबारों की सुर्खियों में रहने वाले इन विधायक की असलियत का खुलासा आरटीआई के जवाब में विधानसभा से प्राप्त जानकारी में हुआ है। इसी के साथ साथ शाहाबाद के विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी भी हलके की समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछने में फिसड्डी साबित हुए, जबकि पिहोवा के इनेलो विधायक जसविंद्र सिंह संधू तथा लाडवा के भाजपा विधायक डा. पवन सैनी ने अपने अपने हलकों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ विधानसभा में न केवल उठाया बल्कि कई मांगें पूरी भी करवाई यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement